फरीदाबाद के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालाजी कॉलेज रोड पर आज सुबह करीब 10:30 बजे दो बाइक सवार युवकों में आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद एक बाइक सवार द्वारा दूसरे बाइक सवार के ऊपर पिस्टल से फायर किया गया। हालांकि गोली युवक के चेहरे को छूते हुए पास से निकल गई और युवक बाल बाल बच गया। इसके बाद बाइक सवार युवक और युवती बाइक और पिस्तौल दोनों छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगाले जा रहे है और आरोपियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की जा रही है।