साइबर ठगी के छह मामलों की जांच करते हुए साइबर क्राइम थानों की टीम ने 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस ने 14.55 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने 356 शिकायतों का समाधान करने का दावा किया है। इसके साथ ही 30,06,629 रुपये बैंक खातों में भी फ्रीज कराए गए हैं।