फरीदाबाद सेक्टर 16 स्थित अधिवक्ता हरीश पाल चपराना के घर से करोड़ों रुपये के जेवर और नकदी हुई चोरी। चोर करीब 20 लाख रुपये नगद और 2 किलो सोने चांदी के जेवर चोरी करके हुए फरार। चोरों ने जिस घर में की चोरी उसी की गाड़ी का किया इस्तेमाल। घर से सामान चोरी करके रेड लाइट तक ले गए। रेड लाइट पर गाड़ी छोड़कर अन्य गाड़ी में हुए फरार। क्राइम ब्रांच के साथ थाना ओल्ड फरीदाबाद की टीम जांच कर रही है।