देहरादून कौलागढ़ स्थित भारतीय प्राणी सर्वेक्षण विभाग के सभागार में संस्था के 110 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक दिवसीय हैकथान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन रहा। इस अवसर पर वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके समाधानों पर विचार साझा किए। हैकथान के माध्यम से युवाओं को नवाचार के लिए प्रेरित किया गया।