देहरादून जिले के सहसपुर क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट डाकपत्थर से उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुँची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर टीम ने तीन लोगों — नसीम (27), सलीम (35) और जुबैर खान (35) को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।