विरासत आर्ट्स एंड हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन 15 से 29 अक्टूबर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम कौलागढ़ रोड पर किया जाना है। आज सोमवार को समिति आयोजन कर्ताओं ने कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में रीच के संस्थापक एवं महासचिव आरके सिंह ने कहा ’विरासत - भारतीय और अंतरराष्ट्रीय लोक और शास्त्रीय नृत्य, संगीत, कला, शिल्प और भारत की व्यापक विरासत का जश्न मनाने वाला वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सब है। यह महोत्सव 15 अक्टूबर, 2024 से डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेडियम, कौलागढ़ रोड, देहरादून, उत्तराखंड में शुरू होगा एक पखवाड़े तक चलने वाले उत्सव का समापन 29 अक्टूबर, 2024 को होगा l विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल 2024 का शुभारंभ उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री माननीय सतपाल महाराज जी द्वारा किया जाएगा।भारतीय परंपरा, सांस्कृति और विरासत को बनाए रखते हुए, महोत्सव में कारीगर और शिल्पकार इस मंच के माध्यम से अपनी लोक और शास्त्रीय कला का प्रदर्शन करेंगे।