फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मसूरी में हुई झमाझम बारिश, घने कोहरे से बढ़ी ठंड

पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छा गया और तापमान में गिरावट आई। इससे ठंड बढ़ गई। अचानक हुई तेज बारिश ने पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई पर्यटक दुकानों और होटलों में शरण लेते दिखे। कुछ लोगों को बिना छाते और बरसाती के भीगना पड़ा। शहर की कई सड़कों पर जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। नालियां बंद होने से बरसात का पानी सड़कों पर बहने लगा। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें