फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे के बीच मुश्किल से गुजर रहे वाहन

रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:11 PM IST

हरिद्वार बायपास रोड पर सुबह घने कोहरे के बीच वाहन गुजर रहे हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। वहीं, देहरादून समेत पौड़ी और नैनीताल में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। खासकर प्रदेश के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के ज्यादा आसार हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें