बद्री केदारा का द्वार छना, छना कनखल हरिद्वारा, म्यार हिमाला से उप्रेती बहनों ने उत्तराखंडी गीतों की प्रस्तुति से बांधा समा। सितार वादक अनुपमा भागवत ने प्रस्तुति से खूब बटोरी तालिया। विरासत महोत्सव में बृहस्पतिवार को उप्रेती बहनों ने खूब रंग जमाया। उत्तराखंडी गीतों की प्रस्तुति देकर उन्होंने महोत्सव में चार चांद लगा दिए। वहीं, संगीत गायक देबोरशी भट्टाचारजी के गीत और संगीत से विरासत का माहौल गुलजार रहा। सितार वादक अनुपमा भागवत की प्रस्तुति ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।