विकासनगर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया उपवास। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया उपवास। शिक्षकों ने कहा कि जब नई पेंशन योजना के बाद एकीकृत पेंशन योजना लागू हो सकती है तो पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू क्यों नहीं किया जा सकता है। कहा कि जब सांसदों और विधायकों को हजारों लाखों रुपये पेंशन मिल रही है तो देश के भविष्य को संवारने वाले शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ क्यों नहीं मिल रहा है। शिक्षकों ने कहा कि पुरानी पेंशन लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।