राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की ओर से आपकी पूंजी, आपका अधिकार कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ अभिनव शाह ने बतौर मुख्य अतिथि किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी), केनरा बैंक समेत जिले के 22 बैंकों के 7.82 लाख खातों में 10 साल से 210 करोड़ रुपये की धनराशि डंप पड़ी है। समिति के संयोजक दीपेश राज ने बताया, इन सभी डंप खातों का निस्तारण कैंप के ज़रिए किया जाएगा। हरिद्वार, नैनीताल के बाद देहरादून और ऊधमसिंह नगर में आज यह कैंप आयोजित किया जा रहा है। सभी बैंकों की शाखाओं की ओर से कैम्प लगाए गए हैं और यहाँ 31 नवम्बर तक चलेगा। डीजीएम आरबीआई शैलेंद्र शर्मा ने बताया, दस साल तक निष्क्रिय खातों की रकम स्वतः ही आरबीआई के खाते में जमा हो जाती है। इस स्थिति में भी खाताधारक को उनकी पूरी राशि ब्याज के साथ वापस मिलती है। इसके लिए खाताधारकों को जागरूक होना होगा और ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से इसका लाभ उठाया जा सकता है। बैंकिंग के इतिहास में यह पहली पहल है। डंप राशि निश्चित रूप से राष्ट्र निर्माण में योगदान देगी। आईआरडीए के राजेश झा ने बताया, 6.5 करोड़ रुपये इंसोनरेंस कंपनियों में डंप पड़ा है। अगर अपना पैसा भी किसी इंसोरेंस कंपनी में जमा है तो आप आईआरडीए की वेबसाइड पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।