फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स की रोकथाम पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, छात्र- छात्राओं का ड्रग्स किट से किया यूरिन टेस्ट

रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Oct 2025 12:25 PM IST

ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत दून पुलिस की कार्यवाही। बिधौली क्षेत्र के एक निजि शिक्षण सस्थांन में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं से पूर्व में ही एडमिशन के दौरान उनका ड्रग्स टेस्ट कराये जाने हेतु कन्सर्ट फार्म/शपथ पत्र भराये गये थे। पुलिस, प्रशासन व डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने निजी शिक्षण संस्थान में औचक निरीक्षण किया। 17 छात्र-छात्राओं का ड्रग्स किट से रेन्डमली यूरिन टेस्ट किया गया। टेस्ट के उपरान्त सभी छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट निगेटिव आई। अभियान के दौरान शिक्षण संस्थान में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं को भी नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में अन्य शिक्षण संस्थानो में भी औचक निरीक्षण की कार्यवाही जल्द अमल में लाई जायेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें