फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर पुलिस-प्रशासन से भिड़े लोग, कई हिरासत में लिए गए

Renu Saklani Updated Wed, 25 Mar 2026 02:39 PM IST

रानीपोखरी में प्रस्तावित लॉ यूनिवर्सिटी की भूमि पर पैमाइश करने पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम से ग्रामीण और महिलाएं भिड़ गए। पुलिस-प्रशासन द्वारा इस भूमि को सोंग बांध प्रभावितों को दिए जाने को लेकर सुबह से सीमांकन शुरू किया गया था। करीब दो घंटे से भी अधिक समय तक पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच में नोकझोंक होती रही। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा भूमि के सीमांकन का विरोध किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि लॉ यूनिवर्सिटी के लिए प्रस्तावित भूमि को शासन प्रशासन द्वारा सोंग बांध प्रभावितों को दिया जा रहा है। सीमांकन का विरोध करते हुए दर्जनों ग्रामीण, महिलाओं और कांग्रेस के नेता पुलिस से भिड़ गए। जिसके बाद कई स्थानीय नेताओं और कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने उठाकर जबरन बस में बैठाया। पुलिस इन सभी को हिरासत में लेकर वहां से चली गई। जबकि अन्य ग्रामीण वहीं डटे रहे। संबंधित भूमि के सीमांकन के लिए सुबह करीब आठ बजे प्रशासन द्वारा रानीपोखरी के साथ आसपास के कई थानों की पुलिस को भारी संख्या में बुलाया गया था। प्रशासन का कहना है कि उन्हें ऊपर से जो आदेश दिया गया है वह उसी का पालन कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें