उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा को प्रदेश और देश से खदेड़ा जाएगा। कहा कि भारत में नफरत फैलाने वाले लोगों का कोई स्थान नहीं है। ये सनातन का उदार भारत है। ये भारत सभी धाराओं को लेकर चलने वाला भारत है। उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों के लिए अलग देश की बात सबसे पहले सावरकर ने की थी और सावरकर को भाजपा अपना ईष्ट मानती है। मोहम्मद अली जिन्ना सावरकर के मानस पुत्र थे।