मौसम की वजह से अगर किसी मतदान केंद्र पर चुनाव नहीं हो सकेगा तो आयोग पुनर्मतदान कराएगा। जिस मतदान केंद्र पर 24 जुलाई को चुनाव नहीं हो पायेगा, उनका चुनाव 28 जुलाई को होगा। वहीं जिस मतदान केंद्र पर दूसरे चरण 28 जुलाई को चुनाव नहीं हो सकेगा, उनका मतदान 30 जुलाई को होगा।