रानीपोखरी में प्रस्तावित लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर उपजे विवाद पर सीएम धामी का बयान सामने आया है। शासन द्वारा रानीपोखरी में प्रस्तावित लॉ यूनिवर्सिटी से संबंधित भूमि को सौंग बांध परियोजना प्रभावितों को दे दिया गया है। रेशम विभाग की करीब 6.233 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। संबंधित भूमि के सीमांकन के समय लिस्ट्राबाद में पुलिस-प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हंगामा हो गया।