फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देहरादून में यात्रियों को मिलने जा रही है बड़ी राहत, ई-कार्ड से भुगतान कर सकेंगे

रेनू सकलानी Updated Thu, 22 May 2025 03:19 PM IST

परिवहन विभाग सिटी बसों और मैजिक वाहनों में सार्वभौमिक भुगतान प्रणाली शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इससे यात्री ई-कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए जगह-जगह हाल्ट स्टेशन भी तैयार किए जाएंगे।संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी व डॉ. अनीता चमोला ने प्रेसवार्ता में बताया कि परिवहन विभाग एक ऐसा एप तैयार कर रहा है, जिसकी मदद से यात्री कैरिज वाहनों की लोकेशन पता कर सकेंगे। विभाग खुद सभी वाहनों में ट्रांसपोर्ट इंपैनल्ड जीपीएस लगाएगा। साथ ही हाल्ट स्टेशन भी बनाए जाएंगे। यहां पर डिस्प्ले भी लगेगा। जो आने वाले वाहनों की जानकारी देगा। सार्वभौमिक भुगतान प्रणाली शुरू होने पर यात्री यात्रा शुरू और खत्म होने पर अपना ई-कार्ड स्वैप करेंगे तो किमी के हिसाब से पैसे कट जाएंगे।कॉम्प्लेक्स के बाहर सड़कों पर वाहन खड़े हुए तो कार्रवाई : आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने कहा कि शहरभर में कई बड़े कॉम्प्लेक्स हैं। यहां आने वाले लोग सड़कों पर ही वाहन खड़े कर देते हैं, जो जाम की वजह बनते हैं। अगर कॉम्प्लेक्स के बाहर सड़कों पर वाहन खड़े हुए तो इसके मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें