आपदा के बाद देहरादून-मसूरी यातायात मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है, जबकि भारी और बड़े वाहनों के आवागमन पर फिलहाल प्रतिबंध लगाया गया है। मौसम और मार्ग की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। वहीं, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रमुख मार्ग अभी भी पूरी तरह अवरुद्ध हैं: कैंट क्षेत्र में किमाड़ी मार्ग अब भी बंद है। प्रेमनगर क्षेत्र में नन्दा की चौकी के पास पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे देहरादून-पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही ठप हो गई है। रायपुर क्षेत्र में केशरवाला के पास मुख्य सड़क बह जाने से मालदेवता से टिहरी जाने वाला मार्ग बाधित है। इन सभी मार्गों पर जाने वाले यातायात को देहरादून पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्गों से डाइवर्ट किया जा रहा है ताकि लोगों को कम से कम असुविधा हो।