राजधानी देहरादून को मसूरी से जोड़ने वाला झड़ीपानी-राजपुर -शंहशाही ट्रेकिंग रुट की हालत खस्ता होने पर स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है । पिछली बरसात में आई आपदा के दौरान ट्रेकिंग रूट की हालत बद से बदतर हो गई है। लेकिन कोई सुध लेने को तैयार नही है । हालात ये है कि ट्रेकिंग रुट का उपयोग लोगों ने बंद कर दिया है ।