राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लेखक जगदीश ममगाई द्वारा रचित पुस्तक ‘स्वाधिकार के लिए छटपटाता उत्तराखंड’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के स्वाभिमान, अधिकारों और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।