फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकली झांसी ऑन व्हील्स 2.0

Renu Saklani Updated Wed, 27 May 2026 10:05 PM IST

महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महिला बाइक रैली का आयोजन किया गया। झांसी ऑन व्हील्स 2.0–वूमेन बाइक रैली सीजन दो की शुरूआत मंगलवार को पैसिफिक मॉल से हुई। यह कार्यक्रम ट्रस्ट के पाच साल पूरे होने व फाउंडर्स डे के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने संयुक्त किया। आयोजन का नेतृत्व तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक प्रिया गुलाटी ने किया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने भाग लेकर महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और नारी शक्ति का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखे बैनर लेकर बाइक रैली के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना एक मजबूत समाज की पहचान है और तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट का यह प्रयास सराहनीय है। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह बाइक रैली महिलाओं के साहस, आत्मविश्वास और शक्ति का प्रतीक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें