जल संस्थान संविदा कर्मियों का सचिवालय कूच। अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच करने निकले। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ के सदस्य सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग के आगे धरने पर बैठ गए।प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी कर अपनी आवाज़ बुलंद की। पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।