फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : देहरादून में रियल एस्टेट कारोबारी और कांग्रेस नेता राजीव जैन के यहां आयकर का छापा, पूर्व CM के हैं करीबी

रियल एस्टेट कारोबारी और कांग्रेस नेता राजीव जैन के घर और प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारा। पूरे लाव-लश्कर और सीआईएसएफ की सिक्योरिटी लेकर पहुंची टीम तड़के चार बजे से देर शाम तक कार्रवाई में जुटी रही। जैन के घर और प्रतिष्ठानों से आयकर विभाग ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कीमती वस्तुएं बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि उनके घर से भारी मात्रा में सोने के जेवर भी बरामद हुए हैं। हालांकि, आयकर विभाग की टीम ने इस मामले में अभी भी कोई अधिकारिक खुलासा नहीं किया है। पटेलनगर थाना क्षेत्र के माजरा इलाके में राजीव जैन का बंगला है। यहां मंगलवार सुबह करीब चार बजे एक के बाद करीब 10-15 गाड़ियां आकर रुकीं। इन्हें देखकर आसपास के लोगों में भी खूब चर्चाएं शुरू हो गई। शुरुआत में बताया गया कि यहां ईडी की कार्रवाई चल रही है, लेकिन धीरे-धीरे साफ हुआ कि यह कार्रवाई आयकर विभाग की है। टीम संग सीआईएसएफ की भारी सिक्योरिटी भी थी। टीम ने बंगले में दाखिल होते ही अंदर से दरवाजा बंद कर दिया, जबकि सीआईएसएफ के कुछ जवान बाहर खड़े रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें