ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के आखिरी दिन होली खेली गई। ड्रमवादक शिवमणि के ड्रम की थाप, सूफी गायिका रूना रिज़वी की आवाज ने जादू बिखेरा। रंग बरसे भीगे चुनरवाली...रंग बरसे गीत पर विदेशी साधक जमकर थिरके। विदेशियों ने फूलदेई के त्योहार पर फूलों की होली भी खेली।