फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत सप्ताह के तहत श्रीनगर में निकली भव्य शोभायात्रा

संस्कृत सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को श्रीनगर में भव्य संस्कृत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं संस्कृत प्रेमियों ने प्रतिभाग किया। हाथों में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार से जुड़े संदेशों की तख्तियां लेकर प्रतिभागियों ने संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया।शोभायात्रा के दौरान संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति से जुड़े नारों से श्रीनगर का माहौल संस्कृतमय हो गया। कार्यक्रम में विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी प्रतिभाग किया। इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें संस्कृत भाषा के महत्व और नई पीढ़ी को संस्कृत से जोड़ने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें