सहसपुर थाना क्षेत्र के सभावाला में सेवानिवृत्त रेलकर्मी को बंधक बनाकर हुई थी लूट की कोशिश। चारों बदमाशों को एसओजी और पुलिस टीम ने सभावाला तिराहे और सहारनपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए दो चाकू और बाइक भी मिल गई। घटना में शामिल एक आरोपी नगर पंचायत, सेलाकुई का आउटसोर्स कर्मचारी है।