फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर दुर्गा मल्ल की 82वीं पुण्यतिथि पर डोईवाला में निकला पैदल मार्च

Renu Saklani Updated Tue, 25 Aug 2026 01:10 PM IST

डोईवाला में अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की 82वीं पुण्यतिथि एवं बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। हेल्प क्रॉस ट्रस्ट और वीर गोरखा कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका परिषद स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद नगर पालिका परिषद डोईवाला से अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने मेजर दुर्गा मल्ल के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें