चकराता क्षेत्र के लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन, मशक, कोटी कंसार, मुंडोई सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में साल और सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।बर्फबारी के साथ ही पूरे क्षेत्र में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार यदि दिन भर मौसम इसी तरह बना रहा तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की मोटी परत जमने के आसार हैं। पहली बर्फबारी से पर्यटक और किसानों में उत्साह का माहौल है।