देहरादून पटेलनगर लाल पुल के पास रोजाना सुबह मजदूरों की मंडी लगती है। सुबह 7 बजे से मजदूर यहां आकर खड़े हो जाते है। जिससे की उन्हें काम मिल सके। सुबह सात बजे से रोज डेढ़ घंटे की मशक्कत व मिन्नत के बाद ही कुछ मजदूरों को दिहाड़ी मिल जाती, लेकिन कुछ को कार्य न मिलने के कारण निराश होना पड़ता है। वापस लौटना पड़ता है। रोजमर्रा की जिंदगी में काम की तलाश में मजदूर रिस्पना पर बैठे रहते हैं।