यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके साथियों की रिहाई की मांग को लेकर एनएसयूआई छात्र संगठन के सदस्यों ने एशले हॉल चौक के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कमीज उतारकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरोध में पुतला दहन भी किया। एनएसयूआई ने कहा कि उनके नेताओं की जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।