गुजरात से आए 59 शिक्षकों और प्रधानाचार्ययों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीएम श्री विद्यालय जौलीग्रांट में शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में भाग लिया। जिसके तहत गुजरात के शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षा मॉडल को देखा। गुजरात के शिक्षक और प्रधानाचार्य ने स्मार्ट क्लास रूम, शिक्षकों के पढ़ाई के तरीके और विद्यालय के कराई जा रही विभिन्न गतिविधियों को देखा। बच्चों से कई सवाल भी पूछे। आए हुए शिक्षकों ने गुजरात के शिक्षा मॉडल के बारे में भी बताया। आए हुआ सभी शिक्षक अभिभूत होकर वापस गुजरात की रवाना हुए।