सफाई कर्मचारियों से कथित रूप से धन उगाही किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने नगर निगम परिषद में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ ने सभी पार्षदों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए न्याय की मांग उठाई।