पेपर लीक प्रकरण के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने एश्ले हॉल चौक के समीप केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई।