फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली कराया, पाकिस्तान कनेक्शन का संदेह

रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Feb 2026 12:39 PM IST

देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से परसिर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा मेल जिला जज कार्यालय को मिला है। खबर मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी जजों, अधिवक्ताओं को कोर्ट से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। परिसर खाली करा दिया गया है। बुधवार को दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी जिस मेल से मिली इसके पीछे शुरुआती जांच में पाकिस्तानी संगठन के होने की आंशका जताई जा रही है। खबर फैसते ही यहां लोगों में अफरातफरी मच गई। कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और चारों ओरबैरिकेडिंग कर दी गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल मिला है। पुलिस टीम यहां जांच में जुटी है। बता दें, प्रदेश के कई जिलों में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत नैनीताल में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि जांच पड़ताल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें