पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा ने कहा कि डा. मनमोहन सिंह ने न केवल भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की खिड़कियां दुनिया के लिए खोलने का काम आर्थिक उदारीकरण का दौर देश के वित्त मंत्री के रूप में किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में मनरेगा जैसी क्रांतिकारी स्कीम देश में लागू कर ग्रामीण भारत के युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता बनाया।