मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी में ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।