फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में अधिवक्ताओं का विरोध-प्रदर्शन, आज से काम भी ठप रखने का लिया निर्णय, तीन घंटे तक जाम सड़क

रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Nov 2025 12:47 PM IST

पुरानी जिला जज अदालत के सिविल परिसर में रैन बसेरा बनाए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ जिले के अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी है। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को हरिद्वार रोड दो घंटे जाम रखी। वहीं आज बुधवार को तीन घंटे चक्का जाम किया। बार एसोसिएशन देहरादून की ओर से कहा गया है कि जब तक प्रशासन उन्हें अनसुना करता रहेगा वह प्रदर्शन का समय बढ़ाते रहेंगे। प्रदर्शन के चलते अब कामकाज भी ठप रखने का फैसला लिया गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा कि प्रदर्शन के चलते दोपहर 1:30 बजे तक बस्ते, टाइपिंग, स्टांप बिक्री समेत अन्य कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे। वकीलों की मांग है कि रैन बसेरा का प्रस्ताव रद्द करके उसी जगह चेंबर निर्माण के लिए भूमि दी जाए। इस मांग के साथ सैकड़ों वकीलों ने हरिद्वार रोड पर सुबह करीब 10:30 से 12:30 बजे तक चक्का जाम रखा जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें