फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 39वें दीक्षांत समारोह

Renu Saklani Updated Tue, 07 Apr 2026 12:48 PM IST

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह का राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, रायपुर रोड में किया जा रहा है। इग्नू मुख्यालय के कार्यक्रम का ऑनलाइन माध्यम से प्रसारण क्षेत्रीय केन्द्र पर देखा जा रहा है। मुख्यालय पर दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विशिष्ट अतिथि दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू हैं। क्षेत्रीय केन्द्र, देहरादून पर आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. रमाकांत पाण्डेय बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि समारोह में इस क्षेत्रीय केन्द्र के 3584 शिक्षार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इसमें 2005 स्नातक डिग्री कार्यक्रम 1213 स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम, 144 स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम, 122 डिप्लोमा कार्यक्रम, 10 एडवांस डिप्लोमा कार्यक्रम, 16 स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र कार्यक्रम एवं 74 प्रमाणपत्र कार्यक्रम से संबंधित उपाधिधारक थे जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 04 प्रतिशित अधिक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें