16वें वित्त आयोग की टीम ने उत्तराखंड दौरे के दौरान राज्य सरकार के अधिकारियों से महत्वपूर्ण बैठक की। आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में हुई बैठक में टैक्स वितरण, राज्य की राजस्व मांग और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, सीएम ने आयोग के समक्ष राज्य की जरूरतों के हिसाब से राज्य की हिस्सेदारी बढ़ाने का अनुरोध किया। राज्य की वित्तीय स्थिति को संतोषजनक बताया। कहा, राज्य में राजस्व घाटा तय सीमा के भीतर है।