फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डोबरा-चांठी पुल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, गेट तोड़कर एप्रोच पुल पर चढ़ाए वाहन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Oct 2020 09:12 AM IST

Uttarakhand के Tehri में Dobra Chanthi Bridge पुल पर Congress कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं ने पुल का गेट तोड़ दिया।  साथ ही मुख्य पुल की बैरिकेडिंग तोड़ने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं लोकार्पण से पहले ही एप्रोच पुल पर वाहन भी दौड़ा दिए। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों से पुल के गेट पर लगे ताले की चाबी मांगी। चाबी नहीं देने पर कार्यकर्ता भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच पुलसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच नोक झोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया पुल का निर्माण दो महीने पहले ही हो गया था। लेकिन भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू करवाने में देरी कर रही है। बता दें कि टिहरी झील बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर में 14 साल बाद यह पुल बनकर तैयार हुआ है। यह पुल न केवल लोगों की आवाजाही को सुगम बनाएगा बल्कि इस पर लगी मल्टी कलर लाइटिंग से यह आकर्षण का केंद्र भी होगा। पीएम मोदी को हाल ही में पुल का लोकार्पण करना था। लेकिन लोकार्पण कार्यक्रम को सिक्योरिटी ऑडिट के चलते अभी कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें