Dehradun: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्तन और सर्वाइकल कैंसर जागरूकता पर शिविर व कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने भाग लिया। छह डॉक्टरों के पैनल ने भी अपने संवाद से कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को जागरूक किया। छात्राओं ने बेबाकी से अपने सवाल भी पूछे। इस दौरान महिलाओं की स्क्रीनिंग भी कराई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी पहुंचीं। कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। वहीं, छात्राओं ने कविता भी सुनाई। वहीं, इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता के जरिए कैंसर की रोकथाम और शुरुआती जांच के महत्व पर अपने विचार और रचनात्मकता प्रस्तुत की। महिलाओं के लिए आयोजित कैंसर जागरूकता शिविर में महिलाओं और छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए महिलाओं से जुड़ी कविताओं का पाठन किया।