उत्तराखंड सरकार द्वारा इस बार दो जगहों पर बजट सत्र आयोजित करने की घोषणा पर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने सरकार की इस घोषणा को महज राजनीतिक स्टंट करार दिया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार इस बार देहरादून और गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित करने वाली है।