फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गड्ढा निगल गया खेत: राजनांदगांव में अचानक जमीन धंसी, अधिकारियों ने सील किया क्षेत्र; ग्रामीणों में दहशत

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Updated Tue, 07 Jul 2026 08:32 PM IST

राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के कबीर मठ नदिया गांव में एक किसान के खेत में रहस्यमयी तरीके से जमीन धंस गई। लगातार बारिश के बाद हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और कौतूहल का माहौल है। किसान अमर सिंह रावटे के खेत में अचानक जमीन धंसने लगी।

देखते ही देखते एक छोटा सा गड्ढा विशाल धंसाव में बदल गया। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। आसपास के गांवों से भी लोग इस अनोखे धंसाव को देखने पहुंच रहे हैं।
 
मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, पटवारी और राजस्व निरीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया। लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। एडीएम सी.एल. मार्कण्डेय ने बताया कि राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र को घेर दिया गया है।  
जियोलॉजिकल जांच की मांग
प्रथम दृष्टया यह कुएं जैसी संरचना प्रतीत हो रही है। वास्तविक कारणों की पुष्टि जियोलॉजिकल विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रशासन अब जियोलॉजिकल विभाग की टीम बुलाकर पूरी जांच कराएगा। फिलहाल धंसाव वाले स्थान पर किसी को जाने की अनुमति नहीं है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर कौतूहल चरम पर है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और जांच पूरी होने तक संदिग्ध जगह से दूर रहने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें