फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में बाढ़ का खतरा!, तीन दिन की बारिश से नदी-नाले उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर शिवनाथ

Tue, 07 Jul 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके कारण जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। राजनांदगांव की जीवनदायिनी शिवनाथ नदी भी अपने चरम पर बह रही है।

शहर के मोहारा स्थित शिवनाथ नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदी और नालों के किनारे नहीं जाने की अपील की गई है।
 
जलस्तर बढ़ने के बाद अलर्ट
पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण राजनांदगांव जिले की छोटी नदियां और नाले भी उफान पर हैं। वनांचल क्षेत्र में भी लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई बड़े नाले और नदियां अपने पूरे वेग से बह रही हैं। शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।     प्रशासन ने की लोगों से ये अपील
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी और नालों के किनारे न जाएं। विशेष रूप से उन लोगों से जो नदी के उफान को देखने पहुंच रहे हैं, उनसे सेल्फी लेने के लिए नदी किनारे न जाने का आग्रह किया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के कारण कोई भी दुर्घटना हो सकती है। लोगों को अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें