वाराणसी में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पत्थरबाजों को गोली मारने का कानून बनाया जाना चाहिए। वहीं एसपी नेता आजम खां पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वो आतंकवादियों के नेता है और वो पूर्व की एसपी सरकार में पैसा कमाकर आतंकियों को भेजते थे। जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।