कोरबा में एसईसीएल कुसमुंडा द्वारा कथित अधिग्रहित जमीन के मालिकों के साथ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। भू वि स्थापितो ने प्रबंधन का पुतला दहन किया और कलेक्टर ऑफिस का घिराव किया कुसमुंडा द्वारा पाली,पड़निया और आसपास के अन्य गांव की जमीन अधिग्रहित की गई है। लोगों में नौकरी और मुआवजा न देने के कारण आक्रोश है इसी आक्रोश की अभिव्यक्ति करने बड़ी संख्या में ग्रामीण सुभाष चौक कोरबा पहुंचे यहां उन्होंने प्रबंधन का पुतला जलाया। इसी दरमियान पुलिस और आंदोलनकारीयो के मध्य झड़प भी हो गई। सुभाष चौक पर प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारी कलेक्ट्रेट जा पहुंचे। गेट पर काफी देर तक हंगामा हुआ और पुतला दहन के।दौरान पुलिस आंदोलन कर रहे ग्रमीणो के साथ विवाद और झड़प हो गया। आंदोलनकारीयो ने बताया है कि खदान प्रबंधन द्वारा नौकरी और मुआवजा नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण विस्फोटक स्थिति बनी हुई है। प्रभावित महिला अंबिका पटेल ने बताया कि काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ बात रख रहे हैं लेकिन मांग पूरी नहीं हो रहे जिसके चलते आज प्रबंधन का पुतला दहन कर रहे थे इस दौरान पुलिस के कर्मियों के द्वारा महिलाओं के साथ धक्का मुखी की गई और अभद्र व्यवहार किया गया। महिलाओं ने बताया कि कुछ दिन पहले ही प्रबंधन के कार्यालय के परिसर अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया था जहां मांग पूरी नहीं होने पर आज पुतला दहन का कलेक्टर को ज्ञापन सौपे है। नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का ने बताया कि कोरबा ने बताया कि ग्रामीण जन ने मुआवजा की मांग लेकर आंदोलन किया। जहां ज्ञापन सोपा गया है अभद्र व्यवहार और झड़क की बात सामने आई है उसे पर जांच की जाएगी।