फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो किया वायरल, आरोपी सूरत से गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Updated Sun, 15 Mar 2026 05:34 PM IST

सोशल मीडिया में महिला की फर्जी आईडी बनाकर फोटो वायरल करने और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला थाना कुंडा क्षेत्र का है। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी आरोपी से दोस्ती हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे से मोबाइल नंबर साझा किए और सोशल मीडिया के जरिए बातचीत शुरू हो गई। कुछ समय बाद आरोपी पीड़िता को धमकाकर इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो कॉल करने के लिए दबाव बनाने लगा। इस दौरान आरोपी पीड़िता के वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट अपने मोबाइल में सेव कर लेता था। बाद में जब पीड़िता ने वीडियो कॉल करने से मना किया तो आरोपी ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी और कुछ फोटो वायरल भी कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर थाना कुंडा में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम को गुजरात के सूरत भेजा गया। जहां से आरोपी अनिल कुमार मौर्य (34 वर्ष) निवासी नवागाम नरोत्तम नगर, सब्जी मार्केट डिडौली, थाना डिडौली जिला सूरत को गिरफ्तार कर कबीरधाम लाया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें