फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : अफीम की अवैध खेती के मुद्दे पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Updated Thu, 12 Mar 2026 07:51 PM IST

छत्तीसगढ़ में इन दिनों अफीम की अवैध खेती के मामले को लेकर सियासत गरमाई हुई है। क्योंकि, माहभर के भीतर सबसे पहले दुर्ग व बलरामपुर जिले में अफीम की खेती के मामले सामने आए है। इस मामले में भाजपा से जुड़े लोगों की कथित संलिप्तता के विरोध में आज गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राजनांदगांव रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। तब बैरिकेड में ही चढ़कर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने अफीम की अवैध खेती के मुद्दे को गंभीर बताते हुए सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामने आए इन मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और यदि इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है। इन नशे के कारोबार से युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है और इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े लोगों की इसमें भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें