फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्ती: इलाज के बहाने महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र में इलाज के बहाने महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इलाज के दौरान गलत हरकत करने का आरोप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बाराद्वार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और सिर में दर्द होने की शिकायत उसने अपने पति को बताई थी। इसके बाद वह गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज कराने पहुंची।

महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने पर्दा लगाकर उसे जांच के लिए टेबल पर लेटाया। पेट की जांच करने के बहाने आरोपी ने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया।

शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद बाराद्वार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें