जगदलपुर में बस्तर सांसद दरभा क्षेत्र के पखनार में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के गए थे, जहाँ से वापसी के दौरान नए सीएचसी का निरीक्षण करने पहुँचे। अव्यवस्था देख काफी नाराज हुए, वहीं आलाधिकारियों को फटकार लगाते हुए अव्यवस्थाओं को दूर करने की बात कही, वहीं बालक आश्रम की अव्यवस्था देख भी नाखुश हुए। इसके अलावा बिल्डिंग से पानी का रिसाव भी हो रहा था, इसके अलावा जब वहां के ग्रामीणों से चर्चा किया गया तो पता चला कि रात के समय वहां पर कोई स्टाफ ही नही रहता है। इन सभी बातों को जानने के बाद वहां मौजूद स्टाफ को फटकार लगाने के साथ ही आला अधिकारियों को फोन करके फटकार लगाते हुए ग्रामीणों को हो रही परेशानियों को दूर करने, दवाइयों से लेकर अन्य कमियों को दूर करने आदि की हिदायत दी। पखनार में स्थित बालक आश्रम का भी निरीक्षण किया गया, साथ ही यह देखा गया कि बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो गई है, साथ ही वहां रहने वाले छात्र डर के साये में है, उनका कहना था कि बिल्डिंग इतनी जर्जर हो गई है कि कभी भी धराशायी हो सकती है।